उत्तराखंड के दो जवान भारतीय बाॅर्डर से लापता हो गए हैं। जिनका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।
सेना के दो जवान लापता-
मिली जानकारी के अनुसार यह दोनों ही जवान उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के रहने वाले हैं। वहीं चीन सीमा से लापता दोनों जवाने के 13 दिन बाद भी खोज खबर न मिलने पर केंद्रीय रक्षा मंत्रालय तक यह बात पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि लापता दोनों ही जवान अरुणाचल प्रदेश में 7 गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे। जिसमें रुद्रप्रयाग के निवासी भारतीय सेना के जवान हरेंद्र नेगी के लापता होने की जानकारी लगी। इससे पहले जवान प्रकाश सिंह राणा भी गायब हो गए थे। दोनों के बारे में 28 माई से कोई भी जानकारी नहीं है। वहीं सेना की ओर से भी लगातार खोजबीन जारी है। राज्य सरकार भी मामले में सेना से संपर्क कर रही है।