March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (17 अप्रैल, रविवार, वैशाख कृष्ण, पक्ष, प्रतिपद, वि. सं. 2079)

Ten

◆ उत्तराखंड: पर्वतीय क्षेत्र में बढ़ती गर्मी के चलते आए दिन आग की घटनाएं सामने आ रही हैं। वन विभाग और आपदा प्रबंधन की टीमें आग पर काबू पाने में लगी हुई हैं। विभाग की ओर से गांवों में लोगों को जागरूक कर आग बुझाने में सहयोग करने की अपील की जा रही है।

◆ पंचायत राज मंत्री सतपाल महाराज ने आज ब्लॉक प्रमुखों को विकास खंड अधिकारी की एसीआर (चरित्र प्रविष्टि) लिखने का अधिकार दिए जाने का निर्णय लिया है।

◆ उत्तराखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने आज बतौर प्रदेश अध्यक्ष पद का चार्ज ले लिया है। कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में करन माहरा ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली।

◆ उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से उत्तराखंड के शीर्ष लोकगायक, गढकवि, संगीतकार और जन सरोकारों के लिए प्रतिबद्ध आवाज़ नरेंद्र सिंह नेगी से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर क्लब सदस्य, पत्रकार और समाज के प्रमुख लोग मौजूद रहे।

◆ प्रदेश के वनों में आग की घटनाओं की रोकथाम के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हेलीकॉप्टर के प्रयोग का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि फायर सीजन के दौरान हेलीकॉप्टर जंगलों के करीब रखे जाएं।

◆ रुड़की में हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा पर माहौल बिगाड़ने पर पुलिस ने सख्ती दिखाई है। पथराव के बाद पुलिस के एक्शन मोड में नौ लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि 52 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

◆ प्रदेश में पहली बार होने जा रहे वन विभाग के ढांचे के पुनर्गठन में क्षेत्रीय व कार्यकारी वन प्रभागों की दो तरह की व्यवस्था के स्थान पर केवल क्षेत्रीय वन प्रभाग का प्रविधान किया जा सकता है।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कहा है कि प्रवासी उत्तराखण्डवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए देहरादून में प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा। आज नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन में मुख्यमंत्री ने प्रवासी उत्तराखण्डवासियों राज्य के विकास में सहयोगी बनने की अपेक्षा की।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा को और अधिक सुगम बनाने के लिए सरकार प्रयासरत है। नई दिल्ली में अयोध्या पर्व के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बताया कि ऑल वेदर रोड के साथ ही अन्य मुख्य मार्गों के चौड़ीकरण औरं सौंदर्यकरण के कार्य किये गए हैं।

◆ उत्तराखण्ड में आगामी चारधाम यात्रा के मद्देनजर देहरादून में पर्यटन पुलिस के जवानों को 06 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस के जवानों को अच्छा आचरण, शिष्टाचार और पर्यटन संबंधी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी देना था।