◆ भगवान रुद्रनाथ के कपाट आगामी 19 मई को ब्रह्म मुहूर्त में पूरे विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इस बीच रूद्रनाथ की चलविग्रह डोली आज पूजा- अर्चना के बाद शीतकालीन गद्दी स्थल, गोपीनाथ मंदिर से रुद्रनाथ के लिए रवाना हुई।
◆ पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि राज्य में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए और भी ज्यादा रोपवे बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास दुबई से निवेशकों को यहां लाना है जिसके लिए सरकार इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने और दुबई से उत्तराखंड फ्लाइट शुरू करने पर विचार कर रही है।
◆ भारी बारिश के चलते कर्णप्रयाग में पंचपुलिया के पास पहाड़ी से चट्टान गिरने के बाद बंद हुआ बदरीनाथ राजमार्ग यात्रियों के लिए फिर से खोल दिया गया है।
◆ सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि दिल्ली की जामा मस्जिद पहले विष्णु का मंदिर था। यमुना नदी किनारे मंदिर स्थापित था, लेकिन विशेष धर्म संप्रदाय के आक्रांताओं में स्वरूप बदला।
◆ आज मंगलवार को सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि दिल्ली की जामा मस्जिद पहले विष्णु का मंदिर था। यमुना नदी किनारे मंदिर स्थापित था, लेकिन विशेष धर्म संप्रदाय के आक्रांताओं में स्वरूप बदला।
◆ एनएफएचएस-5 सर्वेक्षण में सामने आए आंकड़ों के अनुसार उत्तराखंड में 31.8 फीसदी पुरुष बीपी से पीड़ित हैं, जबकि 3.7 प्रतिशत मरीज हाई बीपी के शिकार हो चुके हैं। इससे ज्यादा सिक्किम में 5.9 फीसदी पुरुष इससे पीड़ित हैं।
◆ 31 मई 2022 को तम्बाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड में तम्बाकू नियंत्रण के लिए ‘आओ गांव चलो-उत्तराखंड को तम्बाकू मुक्त करें’ सघन अभियान चलाया जा रहा है। SDRF द्वारा राज्य के अनेक स्थानों पर तम्बाकू नियंत्रण के लिए जनजागरूकता अभियान चलाए जा रहे है।
◆ उत्तराखंड में कोरोना के 12 नए मामले सामने आए हैं वहीं 39 मरीज स्वस्थ भी हुए। अब राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 98 है।
◆ टिहरी की जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने कैंपटी फॉल और तपोवन क्षेत्र में पर्यटन व यात्रा सीज़न को देखते हुए भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
◆ चम्पावत विधानसभा उपचुनाव के लिए आज नामांकन वापसी का अंतिम दिन था। आज ये जानकारी देते हुए रिटर्निंग अधिकारी हिमांशु कफलटिया ने बताया कि उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, व दो निर्दलीय प्रत्याशियों सहित 5 लोगों ने नामांकन पत्र जमा किये थे।
More Stories
एशियन गेम्स 2023 में टीम इंडिया के लिए लांच हुआ सांग वन्दे मातरम्, शानदार तरीके से किया प्रजेंट
Mann Ki Baat: पीएम नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात’ में किया नैनीताल की घोड़ा लाइब्रेरी का जिक्र, की सराहना
अल्मोड़ा: शराब पीकर दो लोग मचा रहें थे उत्पात, पंहुचे हवालात