उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (25 अप्रैल, सोमवार, वैशाख कृष्ण, पक्ष, दशमी, वि. सं. 2079)

Ten

◆ चारधाम यात्रा और कानून व्यवस्था को देखते हुए राज्य में पिछले 10 साले से रहे रहे रेड़ी/ठेली लगाने वालों और किरायदारों का भौतिक सत्यापान के लिए पुलिस ने अभियान चल रही है। इस अभियान के तहत अब तक प्रदेशभर में 26 हजार 489 लोगों का सत्यापन किया जा चुका है।

◆ पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि सरकार यात्रा को लेकर पूरी तैयारी कर रही है। सभी विभागों के अधिकारियों को पहले ही व्यवस्थाएं चाकचौबंद करने के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हमारा फोकस चारधाम यात्रा और ऑलवेदर रोड पर है।

◆ आपरेशन मर्यादा’’ के अन्तर्गत प्रदेशभर में अबतक कुल 2 हजार 688 लोगों को गिरफ्तार और कुल 04 लाख 48 हजार 330 रूपए का जुर्माना वसूला गया है। आगामी चारधाम यात्रा और कानून व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन की ओर से बाहरी लोगों और किरायदारों आदि का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है।

◆ । एम्स ऋषिकेश के सोशल आउटरीच सेल के नोडल अधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि ओमिक्रॉन का नया वैरिएंट एक्सई भी अब देश में दस्तक दे चुका है। यह ओमिक्रॉन का ही सबम्यूटेंट है।

◆ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह मई को केदारनाथ के कपाट खुलने पर आ सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी बाबा केदार के दर्शन के बाद पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा भी लेंगे।

◆ अल्मोड़ा में अब तक जिले में जंगलों की आग की कुल 248 आग की घटनाएं हो चुकी है। अब तक 504 हेक्टेयर से अधिक जंगल चल चुके हैं।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर में केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र में एसएसबी के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने परेड की सलामी ली और निरीक्षण भी किया। परेड में 278 प्रशिक्षण प्राप्त जवानों शपथ ग्रहण की।

◆ मुख्यमंत्री धामी ने स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा की जयंती के अवसर पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. बहुगुणा जी कुशल प्रशासक, औजस्वी वक्ता और प्रखर राजनेता थे। उन्होंने अपनी विलक्षण बौद्धिक प्रतिभा के बल पर भारतीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनायी।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए राज्य के कृषि विश्वविद्यालयों को प्रेरित कर रही है।

◆ बागेश्वरः जिले के सभी शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू व मादक पदार्थों की बिक्री पर पूरी तरह रोक रहेगी। यह बात जिलाधिकारी विनीत कुमार ने आज मादक द्रव्यों की रोकथाम के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक में कही।