UKPSC अपडेट: उत्तराखंड प्रवक्ता भर्ती परीक्षा हुई स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस




उत्तराखंड: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने आगामी 9 और 10 मई को आयोजित होने वाली प्रवक्ता संवर्ग की लिखित परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया है।


दी यह जानकारी


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार, 4 मई को आयोग के परीक्षा नियंत्रक जयवर्धन शर्मा द्वारा इस संबंध में आधिकारिक विज्ञप्ति जारी की गई है। जारी नोटिस के अनुसार, उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग समूह-ग) सेवा परीक्षा-2025 के अंतर्गत निम्नलिखित विषयों की परीक्षाएं स्थगित की गई हैं। विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि 4 मई 2026 को आयोग द्वारा लिए गए निर्णय के क्रम में इन दोनों परीक्षाओं को अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है।

• ​प्रवक्ता – भौतिक शास्त्र (Physics): जो शनिवार, 09 मई 2026 को निर्धारित थी।

• ​प्रवक्ता – नागरिक शास्त्र (Civics): जो रविवार, 10 मई 2026 को निर्धारित थी।