1,263 total views, 4 views today
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। ट्वीट में श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जनजातीय समुदाय के गौरवशाली इतिहास व सांस्कृतिक विरासत को स्मरणीय बनाने के लिए भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाकर जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को उचित सम्मान दिया है।
राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर भी दी शुभकामनाएं
श्री शाह ने झारखंड के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर भी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड प्राकृतिक सौंदर्य, खनिज संपदा, गौरवशाली इतिहास व संस्कृति से भरपूर है। श्री शाह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान और संघर्ष की इस भूमि के विकास के लिए निरंतर समर्पित है।
जनजातीय गौरव दिवस के सिलसिले में सप्ताह भर का जनजातीय उत्सव आज से शुरू
तेलंगाना में स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जनजातीय गौरव दिवस के सिलसिले में सप्ताह भर का जनजातीय उत्सव आज से शुरू हो रहा है। यह इस महीने की 20 तारीख तक जारी रहेगा। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत जनजातीय कार्य मंत्रालय बिरसा मुंडा जयंती सप्ताह मना रहे है। इसके अंतर्गत तेलंगाना जनजातीय कल्याण विभाग के जनजातीय संस्कृति, अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान भर की कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की है।
More Stories
अल्मोड़ा: यहां 13 से 15 अप्रैल तक आयोजित होगा ऐतिहासिक स्याल्दे बिखोती मेला
उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (22 मार्च, बुधवार, चैत्र, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा, वि. सं. 2080)
हल्द्वानी: दो अलग -अलग मामलों में 252 ग्राम के साथ दो स्मैक तस्कर गिरफ्तार