UPSC CSE 2025 Final Result: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री ने किया टाॅप, देखें टॉप 20 टाॅपरों की लिस्ट

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 2025 की सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं।

इतने उम्मीदवार परीक्षा में सफल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह परीक्षा परिणाम बीते कल शुक्रवार को जारी किए गए। आयोग ने बताया कि कुल 958 उम्मीदवार परीक्षा में सफल हुए हैं और उन्हें विभिन्न केंद्रीय सिविल सेवाओं में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया है। आयोग के अनुसार, अनुशंसित 348 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी को अस्थायी (प्रोविजनल) रखा गया है। अनुज अग्निहोत्री ने 2025 की सिविल सेवा परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। वहीं राजेश्वरी सुवे एम ने दूसरा स्थान और आकांश धुल ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

क्रमांकरोलनंबरनाम
11131589अनुज अग्निहोत्री
24000040राजेश्वरी सुवे एम
33512521एकांश ढुल
40834732राघव झुनझुनवाला
50409847ईशान भटनागर
66410067जिनिया अरोड़ा
70818306ए आर राजा मोहिद्दीन
80843487पक्षल सेक्रेटरी
90831647आस्था जैन
101523945उज्ज्वल प्रियांक
111512091यशस्वी राज वर्धन
120840280अक्षित भारद्वाज
137813999अनन्या शर्मा
145402316सुरभि यादव
153507500सिमरनदीप कौर
160867445मोनिका श्रीवास्तव
170829589चितवन जैन
185604518श्रुति आर
190105602निसार दिशांत अमृतलाल
206630448रवि राज

देखें वेबसाइट

सिविल सेवा परीक्षा हर वर्ष तीन चरणों — Preliminary Exam, Main Exam and Interview — में आयोजित की जाती है। आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।