जरूरी खबर सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सिविल सेवा परीक्षा 2024-25 का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है।
फाइनल रिजल्ट जारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल UPSC ने कुल 1056 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित हुई थी। हर साल की तरह इस बार भी लाखों अभ्यर्थियों ने प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा पास साक्षात्कार का सफर तय किया। सिविल सेवा परीक्षा 2024 के इंटरव्यू यानी पर्सनैलिटी टेस्ट 17 अप्रैल को समाप्त हुए। इसके बाद मेडिकल जांच भी नई दिल्ली के अधिकृत अस्पतालों मे हुई। जो चयन प्रक्रिया का आखिरी चरण है। वहीं अब आज 22 अप्रैल को फाइनल रिजल्ट का ऐलान कर दिया गया है। यह नियुक्ति IAS, IPS, IFS समेत ग्रुप A और B की सेवाओं में होगी।
देखें वेबसाइट
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल शक्ति दुबे ने पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं हर्षिता गोयल सेकंड नंबर पर हैं। अभ्यर्थी रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।