देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं।एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक ऐतिहासिक प्रारंभिक समझौते के बाद गुरुवार को वैश्विक राजनीति में बड़ी खबर सामने आई है।
की पुष्टि
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने आधिकारिक घोषणा की है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यक्तिगत निर्देश पर अमेरिकी सेना ने ईरान पर लगाई गई नौसैनिक नाकाबंदी को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। जिसके बाद तनाव कम करने की दिशा में उठाए गए इस कदम के तहत अरब सागर, ओमान की खाड़ी और होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले ईरानी बंदरगाहों की ओर जाने वाले सभी व्यापारिक जहाजों की आवाजाही अब बाधा-रहित होगी। हालांकि, अमेरिकी युद्धपोत सुरक्षा और निगरानी के लिए क्षेत्र में मौजूद रहेंगे।
उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने कहीं यह बात
रिपोर्ट्स के मुताबिक वाइट हाउस में मीडिया से बात करते हुए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने इस अस्थायी प्रारंभिक समझौते की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने व्यापक शांति की दिशा में पहला कदम उठाया है। अगले 60 दिनों में स्थायी शांति के लिए उच्चस्तरीय तकनीकी वार्ताएं होंगी। इस ‘जेंटलमेन्स एग्रीमेंट’ के तहत होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह खोलना और तेल निर्यात पर लगी अनौपचारिक रोक को हटाना शामिल है।
इजरायल का लेबनान अभियान जारी
एक तरफ जहाँ अमेरिका-ईरान के बीच बर्फ पिघल रही है, वहीं दूसरी तरफ क्षेत्रीय तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। इजरायल ने साफ किया है कि लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर उसका सैन्य अभियान जारी रहेगा। इस पर अमेरिकी विदेश विभाग ने सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की है।