उत्तराखंड: ओएलएक्स पर स्कूटी बेचने के नाम पर युवक से ठगे 28 हजार रुपए

रुड़की: ओएलएक्स(OLX) पर स्कूटी बेचने के नाम पर 28 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। विकास निवासी गांव खंजरपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने तीन दिन पहले ओएलएक्स पर एक स्कूटी देखी। उसने स्कूटी के स्वामी से मोबाइल पर संपर्क किया। साथ ही स्कूटी से संबंधित जानकारी मांगी। व्यक्ति ने उसे सारी जानकारी दी। बातचीत के बाद स्कूटी की कीमत 28 हजार रुपये तय हुई।

स्कूटी स्वामी का मोबाइल फोन बंद

विकास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि स्कूटी की कीमत तय होने के बाद उसने व्यक्ति के अकाउंट में 28 हजार रुपए डलवा दिए। जिसके बाद स्कूटी लेने के लिए स्थान निर्धारित किया गया था। जब वह उस स्थान पर स्कूटी लेने पहुंचा तो वहां काफी इंतजार के बाद भी कोई नहीं आया। साथ ही स्कूटी स्वामी का मोबाइल फोन बंद आ रहा था तब उसे ठगी का अहसास हुआ। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।