उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से राजभवन में मंगलवार को रीच संस्था के पदाधिकारियों ने भेंट की।
विरासत महोत्सव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें उन्होंने देहरादून में प्रतिवर्ष होने वाले विरासत महोत्सव के संबंध में प्रस्तुतीकरण दिया। साथ ही अवगत कराया कि महोत्सव में देश-विदेश से कलाकारों, उद्यमियों और दर्शकों की सक्रिय भागीदारी रहती है। साथ ही महोत्सव के संचालन, प्रबंधन और वर्तमान चुनौतियों के बारे में भी विस्तृत जानकारी राज्यपाल के समक्ष प्रस्तुत की गई। साथ ही राज्यपाल ने रीच संस्था की वार्षिक विरासत पत्रिका का भी विमोचन किया।
की सराहना
बताया कि वर्ष 1995 से यह प्रतिष्ठित महोत्सव लगातार आयोजित किया जा रहा है। यह प्रतिष्ठित महोत्सव 30 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा पूरी कर चुका है। राज्यपाल ने लगभग तीस वर्षों से निरंतर हो रहे इस आयोजन के लिए संस्था के प्रयासों की सराहना की। साथ ही राज्यपाल ने आश्वासन दिया कि वह अपने स्तर से महोत्सव के सुचारू आयोजन में हर संभव सहयोग देंगे।