उत्तराखंड: 38वें राष्ट्रीय खेल: दर्शकों के लिए आयोजन स्थलों पर जाने के लिए निःशुल्क मिलेगी एंट्री,यह होगा खास

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का भव्य आयोजन होने वाला है।

38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 28 जनवरी को राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में ओपनिंग सेरेमनी भव्य होगी। इस दिन पीएम मोदी के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम क‍िए जाएंगे। वहीं इन राष्ट्रीय खेलों के दौरान दर्शकों को आयोजन स्थलों पर जाने के लिए किसी भी तरह के टिकट या पास लेने की जरूरत नहीं होगी। दर्शकों को यहां ओपन एंट्री की सुविधा मिलेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक दर्शकों के लिए आयोजन स्थल पर एक एंट्री और एक एग्जिट गेट रहेगा। जिसमें मेटर डिटेक्टर और सुरक्षा कर्मियों की कड़ी निगरानी से गुजरने के बाद खेल स्थलों पर प्रवेश दिया जाएगा।