उत्तराखंड: 51 साहित्यकारों को किया गया सम्मानित, मिला मां सरस्वती सम्मान 2025

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के चमोली में कलम क्रांति साहित्यिक मंच की ओर से 51 साहित्यकारों को मां सरस्वती सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया।

काव्य गोष्ठी का भी आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे लोगों को भी मां सरस्वती सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों के साहित्यकारों ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम में जागर गायिका पम्मी नवल, पर्यावरण प्रेमी शिक्षक धन सिंह घरिया, अक्षत नाट्य संस्था के अध्यक्ष विजय वशिष्ठ सहित 51 साहित्यकार व रंगमंच से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 50 लोगों को भी सम्मानित किया गया।