देश भर में कोरोना एक बार फिर तेजी से सक्रिय हो गया है। उत्तराखंड में भी यही हालात बने हुए हैं। वही लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी में भी कोरोना विस्फोट हुआ है।
यहां हुआ कोरोना विस्फोट-
यहां लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी के 84 ट्रेनी आईएएस अफसर और कर्मचारी एक साथ कोरोना संक्रमित हुए हैं। जिससे हड़कंप मच गया। जिसके बाद प्रशासन ने अकादमी के भीतर ही कंटेनमेंट जोन बनाए हैं।