उत्तराखंड: कल त्रिवेणी घाट पर होगा “वैश्विक आध्यात्मिक महोत्सव” का भव्य आयोजन, दिखेगा प्राचीन संस्कृति, लोक परंपराओं और सनातन विरासत का अनोखा संगम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट पर 30 दिसम्बर को “वैश्विक आध्यात्मिक महोत्सव” का भव्य आयोजन किया जाएगा।

महोत्सव का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस महोत्सव के संबंध में आयोजक पंकज भट्ट ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 30 दिसंबर को दोपहर तीन बजे से ऋषिकेश स्थित त्रिवेणी घाट पर “वैश्विक आध्यात्मिक महोत्सव” का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम पूर्णतः निशुल्क है। इस महोत्सव में लोक कलाकार द्वारा उत्तराखंड की प्राचीन संस्कृति, लोक परंपराओं और सनातन विरासत की प्रस्तुति दी जाएगी। इस महोत्सव में उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध फोक बैंड पांडवाज सहित लोक कलाकार करिश्मा शाह और रुहान भारद्वाज द्वारा आकर्षक, सांस्कृतिक एवं रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

यह होंगे मुख्य अतिथि

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, विशिष्ट अतिथि सांसद तीरथ सिंह रावत, पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवान शामिल होंगे।