उत्तराखंड: औली में रचा गया नया कीर्तिमान, पहली बार दूधिया रोशनी के बीच दिखा नाइट स्कीइंग का रोमांच

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के चमोली के विश्व प्रसिद्ध हिमक्रीड़ा स्थल औली में बीते कल रविवार को नया कीर्तिमान रचा गया।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां औली की श्वेत ढलानों पर पहली बार दूधिया रोशनी के बीच नाइट स्कीइंग का रोमांच दिखा। इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड के स्थानीय जांबाजों के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों से आए स्कीइंग खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया। बताया कि औली में दिन के समय कई बार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं हुई हैं, लेकिन नाइट स्कीइंग का यह पहला अनुभव है। दरअसल आमतौर पर विदेशों में होने वाले इस तरह के नाइट इवेंट्स को भारत में पहली बार जमीन पर उतारा गया। वहीं विशेषज्ञों का मानना है कि ‘नाइट स्कीइंग’ की शुरुआत से उत्तराखंड में ‘नाइट लाइफ टूरिज्म’ को बढ़ावा मिलेगा।