उत्तराखंड: सड़क सुरक्षा व‌ यातायात नियमों के सख्त अनुपालन की दिशा में खास कदम, लागू होगा E-detection system, ऐसे करेगा काम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के सख्त अनुपालन की दिशा में खास पहल की गई है।

इन वाहनों की होगी पहचान

इसके तहत राज्य की सड़कों पर बिना परमिट, बिना बीमा और बिना फिटनेस वाले वाहनों की पहचान बिना रोके भी की जा सकेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें टोल प्लाजा में लगे कैमरों व फास्ट टैग से यह संभव हो सकेगा। इसके लिए परिवहन विभाग प्रदेश में 19 जनवरी से ई-डिटेक्शन प्रणाली को आटो मोड पर लागू कर रहा है। यानी 19 जुलाई से बिना वैद्य कागजों के वाहन संचालन करने वालों का चालान स्वत: ही कट जाएगी। इस प्रक्रिया के तहत वाहन के परमिट, बीमा, फिटनेस प्रमाण पत्र सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों की वैधता स्वतः जांची जाती है।

ऐसे करेगा काम

रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया गया है कि प्रथम चरण में उत्तराखण्ड में इस प्रणाली के अंतर्गत बिना परमिट, बिना बीमा प्रमाण पत्र एवं बिना फिटनेस सर्टिफिकेट वाले वाहनों पर ही ई-चालान किया जाएगा। यदि कोई दस्तावेज एक्सपायर्ड या अवैध पाया जाता है, तो वाहन को डिफाल्टर के रूप में चिहि्नत कर तुरंत ई-चालान जारी किया जाएगा, जिसकी सूचना वाहन स्वामी के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भेजी जाएगी।