April 20, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

सुबह की ताजा खबर (5 मई, विश्व हाथ🙌 स्वच्छता दिवस)

◆ भारत के सातवें राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की जयंती।

◆ प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा – दूसरा भारत-नार्डिक सम्‍मेलन नार्डिक देशों के साथ सम्‍बन्‍धों को बढावा देने के तरीकों पर चर्चा करने का एक बडा मंच।

◆ क्लीन योर हैंड्स वैश्विक अभियान, 2009 में शुरू किया गया और हर साल 5 मई को विश्व हाथ स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

◆ प्रधानमंत्री ने डेनमार्क यात्रा को सफल बताते हुए कहा – इससे सांस्‍कृतिक और वाणिज्यिक संबंध मजबूत हुए।

◆ रिजर्व बैंक ने नीतिगत रेपो दर में 40 आधार अंकों की बढ़ोतरी कर चार दशमलव चार प्रतिशत किया।

◆ फ्रांस में कान फिल्म समारोह के साथ आयोजित आगामी मोर्से डू फिल्म समारोह में भारत सम्‍मानित राष्‍ट्र होगा।

◆ राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविंद ने गुवाहाटी में पूर्वोत्‍तर उत्‍सव के समापन सत्र को सम्‍बोधित किया।

◆ भारतीय रिजर्व बैंक ने नीतिगत रेपो दर में 40 आधार अंकों की बढ़ोतरी की है। इसके साथ ही रेपो दर 4.4 प्रतिशत हो गई है।

◆रिजर्व बैंक ने कहा कि वर्तमान आर्थिक स्थिति के आकलन के आधार पर मौद्रिक नीति समिति ने रेपो दर में वृद्धि करने का निर्णय लिया।

◆ उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने स्वाधीनता सेनानी तथा राजनेता स्वर्गीय हेमवती नन्दन बहुगुणा की जीवनी ‘हेमवती नंदन बहुगुणा:भारतीय चेतना के संवाहक’ पुस्तक का विमोचन किया। इस दौरान उनके साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहें।

◆ प्रेस फ्रीडम इंडेक्स में भारत दुनिया के 180 देशों में 150वें नंबर पर है।

◆ बैंगलोर को 2020 के बाद मिली चेन्नई पर जीत, 13 रन से हराया।

◆ रूस के निशाने पर अब यूक्रेन का रेल नेटवर्क, छह बिजली स्टेशनों पर हमला किया।