उत्तराखंड: केदारनाथ में आस्था का सैलाब: कड़ाके की ठंड और बर्फबारी में भी बना रिकॉर्ड अब तक इतने लाख भक्तों ने किए दर्शन



​उत्तराखंड: उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। हिमालय की गोद में बसे इस धाम में लगातार हो रही बर्फबारी और शून्य से नीचे गिरते तापमान के बावजूद शिव भक्तों का उत्साह कम होने का नाम नहीं ले रहा है।


उमड़ रहा आस्था का सैलाब


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सफेद चादर से ढके धाम में श्रद्धालु घंटों लंबी कतारों में खड़े होकर बाबा केदार के दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। वहीं स्थानीय पुलिस और प्रशासन के जवान बर्फ से ढके रास्तों पर मुस्तैदी से डटे हुए हैं। मौसम विभाग की चेतावनियों और बर्फीली हवाओं के बाद भी इस यात्रा सीजन में अब तक 3 लाख 20 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।