उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के हरिद्वार में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। एक घर में एक महिला की हत्या होने से सनसनी फैल गई।
जानें पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के मुताबिक, भूपतवाला स्थित शिवनगर रानी गली निवासी महेश सैनी पेशे से टेलर हैं। उनके दो बेटे हैं। एक हास्टल में रहकर पढ़ता है और दूसरा हरिद्वार में एक इंस्टीट्यूट का छात्र है। शुक्रवार को महेश सैनी की पत्नी ममता घर पर अकेली थी।इंस्टीट्यूट में पढ़ने वाला उनका बेटा अभय शुक्रवार दोपहर घर पहुंचा जब दरवाजा खोला तो बेड पर मां का शव देखा। शव आधा बेड पर और आधा नीचे लटका हुआ था और मुंह से खून निकल रहा था। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस कर रही जांच
माना जा रहा है कि लूटपाट का विरोध करने पर महिला की हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।