उत्तराखंड: ‘अस्मिता वूमेन लीग’ का हुआ आगाज: 249 महिला साइक्लिस्ट दिखा रही हुनर का दम

उत्तराखंड: उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम के शिवालिक वेलोड्रोम में शनिवार से राष्ट्रीय स्तरीय ‘अस्मिता वूमेन लीग 2025-26’ का आगाज हो गया है।

प्रतियोगिता का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया और खेलो इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में देशभर की महिला साइक्लिस्ट अपनी रफ्तार का जलवा बिखेर रही हैं। प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डीके सिंह और जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर (फ्लैग ऑफ) किया। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों और जोन से कुल 249 महिला खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं।

आज होगा फाइनल

जिसमें शनिवार को प्रतियोगिता के पहले दिन चार अलग-अलग वर्गों के फाइनल मुकाबले आयोजित किए गए। यह प्रतियोगिता 3 मई तक चलेगी, जहाँ कल शेष वर्गों के फाइनल मुकाबले और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।