उत्तराखंड: उपलब्धि: चारधाम यात्रा 2025 के सफल व सुव्यवस्थित संचालन के लिए उत्तराखंड पुलिस को किया जाएगा सम्मानित, मिलेगा प्रतिष्ठित ‘स्कॉच पुरस्कार’

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड पुलिस को चारधाम यात्रा 2025 के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए विकसित अभिनव यातायात एवं नियंत्रण कक्ष प्रबंधन प्रणाली पर सम्मानित किया जाएगा।

किया जाएगा सम्मानित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें उन्हें राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित ‘स्कॉच पुरस्कार’ प्रदान किए जाने के लिए चयनित किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आधिकारिक जानकारी के अनुसार, देहरादून के पुलिस अधीक्षक (यातायात) लोकजीत सिंह के नेतृत्व में तैयार “चारधाम यात्रा 2025 : निर्बाध तीर्थ प्रबंधन हेतु अभिनव नियंत्रण कक्ष समाधान” को 28 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित 106 वें स्कॉच शिखर सम्मेलन में सम्मानित किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने इस उपलब्धि पर लोकजीत सिंह और पूरी यातायात पुलिस टीम को बधाई दी है।