उत्तराखंड: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक और तथ्यहीन खबरें फैलाने वालों के खिलाफ धामी सरकार ने सख्त रुख अपना लिया है।
कहीं यह बात
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी क्रम में शुक्रवार को रुद्रप्रयाग के थाना सोनप्रयाग में एक और प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान ‘दकर्लीपोएट’ नामक इंस्टाग्राम आईडी से प्रसारित एक वीडियो प्रशासन के संज्ञान में आया। इस वीडियो में केदारनाथ धाम की व्यवस्थाओं को लेकर निराधार दावे किए गए थे। वीडियो में कहा गया कि एक वृद्ध श्रद्धालु की तबीयत खराब होने पर प्रशासन ने कोई मदद नहीं की और वीआईपी प्रोटोकॉल के कारण सामान्य भक्तों की अनदेखी की गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक जांच में पाया गया कि 22 अप्रैल को गुजरात निवासी एक श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने पर प्रशासन ने उन्हें तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया था। डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित किए जाने के बाद, प्रशासन ने सम्मानपूर्वक हेलीकॉप्टर के जरिए उनके शव को गुप्तकाशी भिजवाया। प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि यात्रा की छवि खराब करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।