उत्तराखंड: केदारनाथ में रोपवे का निर्माण कार्य करेगा अदाणी ग्रुप, 8-9 घंटे की यात्रा 36 मिनट में होगी पूरी, यात्रियों को मिलेगा लाभ

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के सोनप्रयाग को केदारनाथ की प्रतिष्ठित परियोजना का कार्य किया जाना है।

सफर होगा बेहद आसान

जिसकी जिम्मेदारी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड को सौंपी गयी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए कंपनी को सहमति पत्र मिल गया है। इस परियोजना का क्रियान्वयन एईएल द्वारा किया जाएगा। यह 12.9 किलोमीटर लंबी रोपवे परियोजना है। जिससे 9 घंटे की कठिन यात्रा का समय घटकर 36 मिनट हो जाएगा। साथ ही जो प्रत्येक दिशा में प्रति घंटे 1,800 यात्रियों को ले जाने में सक्षम होगा। जिससे हर साल लाखों तीर्थयात्रियों को सेवा मिलेगी। यह रोपवे राष्ट्रीय रोपवे विकास कार्यक्रम पर्वतमाला परियोजना का हिस्सा है।  सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के आधार पर विकसित इस परियोजना को पूरा होने में छह साल लगेंगे। साथ ही निर्माण के बाद 29 वर्षों तक एईएल इसको संचालित करेगा।