उत्तराखंड: सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने प्रदेश में पहली बार स्थापित ‘Ibex Tarana 88.4 FM’ कम्युनिटी रेडियो स्टेशन का किया उद्घाटन, यह कार्यक्रम होंगे ब्रॉडकास्ट

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी बीते कल रविवार को उत्तराखंड पंहुचे।

वरिष्ठ पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मौके पर उन्होंने विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने गढ़वाल क्षेत्र के अग्रिम चौकियों का दौरा किया। उन्होंने गढ़वाल के अग्रिम इलाकों में तैनात बलों की परिचालन और प्रशासनिक तत्परता की समीक्षा की। साथ ही सीमा सुरक्षा में लगे जवानों से संवाद किया और उनकी लगन, सहनशक्ति की सराहना की। सेना प्रमुख ने राष्ट्र निर्माण और सामाजिक विकास में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए वरिष्ठ पूर्व सैनिकों को ‘Veterans Achievement Award’ से भी सम्मानित किया।

किया उद्घाटन

रिपोर्ट्स के मुताबिक दोपहर बाद, जनरल द्विवेदी ने ज्योतिर्मठ, उत्तराखंड में पहली बार स्थापित ‘Ibex Tarana 88.4 FM’ कम्युनिटी रेडियो स्टेशन का उद्घाटन किया‌। इस स्टेशन से शिक्षा, पर्यावरण, मौसम, मनोरंजन, रोजगार, आपदा तैयारी, पर्यटन, स्वास्थ्य और पारंपरिक कला पर विभिन्न कार्यक्रम ब्रॉडकास्ट किए जाएंगे।