उत्तराखंड: साइबर ठगों से रहें सावधान, अब मशहूर व्लॉगर भी लोगों को कर रहे जागरूक व सावधान

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में साइबर अपराधों के बढ़ते मामले चिंता का विषय है। जिसको लेकर पुलिस भी जागरूकता अभियान भी चला रही है। अब इसी क्रम में खास पहल की जा रही है।

साइबर अपराधों से किया जागरूक

इसके लिए पुलिस ने अनोखा प्रयास शुरू किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड पुलिस ने अब प्रदेश के मशहूर व्लॉगरों से लोगों को सावधान किया है। इसमें व्लॉगर इस अपराध से निपटने के तरीके बता रहे हैं। इसी क्रम में विभाग की ओर से चर्चित व्लॉगर पवन पहाड़ी और  तनु रावत के सहयोग से साइबर ठगी एवं डिजिटल अरेस्ट के खतरों पर वीडियो बनाए गए हैं। पुलिस भी लोगों को जागरूक कर रही है और‌ अपील की है कि कॉल आने पर तुरंत भरोसा न करें, बैंक से जुड़ी सूचना पूछे जाने पर गलती से भी लिंक न खोलें और संदिग्ध कॉलें मिलते ही 1930 साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी थाने में रिपोर्ट करें।