उत्तराखंड: सावधान: पेमेंट क्रेडिट का भेजा फर्जी एसएमएस, ठग लिए 80 हजार रूपये

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के चंपावत में एक ठगी का मामला सामने आया है। जिसमें एक युवक से हजारों ठग लिए।

जाने पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि साइबर ठग ने उसे मोबाइल पर फोन किया और कहा कि उसकी मम्मी बीमार है। वह खाते में रुपये भेज रहा था। तभी खाता नंबर गलत होने से 80 हजार रुपये उसके खाते में आ गए हैं। इसी दौरान ठग ने चालाकी दिखाते हुए पीड़ित के बैंक खाते में 80 हजार रुपये क्रेडिट होने का एसएमएस भी पीड़ित युवक के नंबर पर भेजा। जिस पर पीड़ित को धनराशि क्रेडिट होने का विश्वास हो गया और उसने बिना एंकाउंट चेक किए जल्दबाजी में 80 हजार रुपये वापस यूपीआई के माध्यम से ठग को डाल दिए। जिसके बाद युवक को ठगी का अहसास हुआ।

जांच में जुटी पुलिस

जिस पर पीड़ित शख्स ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात पर फर्जीवाड़े का केस दर्ज किया है। जांच की जा रहीं हैं।