उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। केदारनाथ धाम के लिए हैली सेवा भी संचालित है। इसी बीच केदारनाथ हैली सेवा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।
सभी लोग सुरक्षित
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां हेलीकॉप्टर श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ जा रहा था। इसी दौरान हाईवे पर इसकी इमरजेंसी लैंडिंग हुई जिसमें श्रद्धालु बाल-बाल बच गए। हालांकि वह सभी सुरक्षित है और पायलट को मामूली चोटें आई हैं। इस संबंध में उत्तराखंड के एडीजी कानून व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन ने जानकारी दी। उन्होंने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि रुद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी में एक निजी हेलीकॉप्टर को तकनीकी खराबी के कारण आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। साथ ही बताया कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।