काशीपुर से रामनगर की ओर आ रही बाइक आगे चल रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। बाइक पर तीन युवक सवार थे। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते थे तीनों युवक
मृतकों की पहचान मुरशद अली (22) पुत्र अमीर जहां, नसीरूदीन (24) पुत्र अकबर अली निवासी तेलीपुरा के रूप में हुई है। जबकि उनका साथी सुलेमान गंभीर रूप से घायल है। जिसका इलाज चल रहा है। तीनों युवक रात करीब 8:00 बजे काशीपुर से रामनगर आ रहे थे। हल्दुआ के पास बाइक बेकाबू होकर आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने मुरशद अली और नसीरुद्दीन को मृत घोषित कर दिया। जबकि सुलेमान गंभीर रूप से घायल है उसका इलाज चल रहा है। तीनों युवक मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे।