उत्तराखंड बोर्ड: 10वीं और 12वीं अंक सुधार परीक्षा का परिणाम आज होगा जारी,  ऐसे कर सकते हैं चेक

रामनगर: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) की ओर से हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की अंक सुधार परीक्षा में शामिल हुए परीक्षार्थियों का इंतजार आज खत्म होगा।

देखें वेबसाइट

जानकारी के अनुसार‌बोर्ड द्वारा परीक्षा फल सुधार परीक्षा 2026 (प्रथम) और वर्ष 2025 (तृतीय) का परिणाम आज, यानी बुधवार (19 अगस्त) को घोषित किया जा रहा है। परिणाम जारी होने का समय आज बुधवार सुबह 11:00 बजे है। ​आधिकारिक वेबसाइट पर अभ्यर्थी अपना रिजल्ट www.ubse.uk.gov.in पर ऑनलाइन देख सकते हैं।