आज कांग्रेस ने 11 विधान सभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है । सूची के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत रामनगर से चुनाव लड़ेंगे । तो वहीँ लालकुआं से संध्या डालाकोटी और लैंसडाउन से अनुकृति गुसाईं को टिकट मिला है ।
6 विधानसभा सीटों के नाम की घोषणा करना अभी बाकी
बता दें कि शनिवार देर रात को 53 प्रत्याशियों के नामों की पहली सूची जारी कर दी गयी थी । जिसके बाद आज 11 विधान सभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी गयी है । हालांकि अभी भी 6 विधानसभा सीटों के नाम की घोषणा करना बाकी है ।
देखिये लिस्ट-
रामनगर- हरीश रावत
डोईवाला – मोहित उनियाल शर्मा
कैंट- सूर्यकांत धस्माना
ऋषिकेश- जयेंद्र रमोला
ज्वालापुर – बरखा रानी
झबरेड़ा – वीरेंद्र जाती
खानपुर – सुभाष चौधरी
लक्सर – अंतरिक्ष सैनी
लालकुआं – संध्या डालाकोटी
कालाढूंगी – डॉ० महेंद्र पाल
लैंसडौन – अनुकृति गुसाईं