उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में उत्तराखंड शासन ने गृह अनुभाग-01 के अंतर्गत बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया है। इसके तहत भारतीय पुलिस सेवा और प्रांतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के स्थानांतरण एवं तैनाती आदेश जारी किए हैं।
आदेश जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों को जनहित, रिक्त पदों की पूर्ति और पदोन्नति के फलस्वरूप तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
अल्मोड़ा के एसएसपी का स्थानांतरण
इसके अलावा अल्मोड़ा के एसएसपी देवेंद्र पींचा का भी तबादला किया गया है। 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर का सेनानायक नियुक्त किया गया है। वहीं बागेश्वर के पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर आर. घोडके को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा बनाया गया है।