रूड़की: हाईवे पर एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। जिससे कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई साथ ही दो अन्य घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ऐसे हुआ हादसा
बृहस्पतिवार रात कटार सिंह (55) निवासी रुड़की स्थित रामनगर गली नंबर दस, उनकी पत्नी रुकमणी (50) और बेटी शैलजा (15) एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान मिलिट्री चौक के समीप एक लावारिस पशु को बचाते हुए उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान कटार सिंह की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी व बेटी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।