December 1, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड: थानो-जौलीग्रांट सड़क मार्ग के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, 2 की मौत, अन्य 4 घायल

उत्तराखण्ड राज्य के देहरादून से जुड़ी खबर सामने आई है। देहरादून के भानियावाला की ओर आ रही एक बलेनो कार थानो-जौलीग्रांट सड़क मार्ग के पास अनियंत्रित हो गई।

हादसे में 2 लोगों की हुई मौत-

जानकारी के अनुसार शास्त्री नगर टेक बहादुर रोड देहरादून निवासी एक ही परिवार के सदस्य रायपुर थानो जौलीग्रांट होकर भानियावाला आ रहे थे। तभी जंगल के बीच में बलेनो कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। यह घटना डेढ़ बजे की बताई जा रही है। जिसमें कार की टक़्कर पेड़ से इतनी जोरदार हुई कि कार के परखच्चे तक उड़ गए। इस हादसे में विनोद भट्ट और मदन भट्ट की मोत हो गई। 

घायलों को अस्पताल में किया भर्ती-

इस हादसे में नरोत्तम भट्ट, रमेश भट्ट, भगवती प्रसाद भट्ट और एक अन्य बुरी तरह घायल हो गए। जिनकी सूचना मिलने पर डोईवाला से एंबुलेंस 108 और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जिसके बाद घायलों को एंबुलेंस की मदद से हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट ले जाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

error: Content is protected !!