यहां आज सुबह चुनाव ड्यूटी से लौट रहे चुनाव कर्मियों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई । वाहन में 4 लोग सवार थे । जिसमें से 1 व्यक्ति की मौत हो गयी । चारों कर्मियों की चुनाव ड्यूटी नैनीडांडा ब्लॉक के अलग-अलग क्षेत्रों में लगी थी।
घर को लौट रहे थे सभी कर्मचारी
प्राप्त जानकारी के अनुसार पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर एक कार 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी । वाहन में चार लोग सवार थे । जिसमें से एक व्यक्ति
रणवीर सिंह नेगी (50) पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी भानियावाला, देहरादून की मौत हो गई । वहीँ जय सिंह 54 पुत्र रणजीत सिंह निवासी- सुमन विहार, ऋषिकेश, नरेंद्र गुसाई (45) पुत्र आनंद सिंह निवासी- विकास नगर देहरादून , सुरेंद्र सिंह रावत (54) पुत्र भोला सिंह निवासी- हाथीबड़कला, देहरादून गंभीर रूप से घायल हो गए । जिसके बाद डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया ।