उत्तराखंड: CBI ने एलआईसी इंजीनियर को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ किया गिरफ्तार, इस सेटलमेंट के लिए मांग रहा था भारी रिश्वत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून से खबर है। यहां एलआईसी का असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार हुआ है।

इतने रूपयों की मांग की

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एलआईसी देहरादून के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के खिलाफ शिकायत थी। इस शिकायत में कहा गया था कि पीड़ित ने एलआईसी के भवन में बिजली का काम किया था, जिससे उसके बिल पेंडिंग में थे‌। बताया कि एलआईसी के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ने पीड़ित से उसके पेंडिंग बिलों के भुगतान और पहले से भुगतान किए गए बिलों के कमीशन के तौर पर 57,000 रुपए की रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित के बार-बार अनुरोध करने पर 40,000 रुपए की रिश्वत तय हुई।

किया गया गिरफ्तार

जिसके बाद सीबीआई ने एलआईसी देहरादून के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के खिलाफ शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया था। जो बीते कल मंगलवार को पीड़ित से रिश्वत राशि की पहली किश्त के रूप में 15,000 रुपये ले रहा था। तभी सीबीआई की टीम ने एलआईसी के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) को रंगेहाथ गिरफ्तार किया।