उत्तराखंड: चारधाम यात्रा 2026: परिवहन मंत्री ने ‘ग्रीन कार्ड’ प्रणाली का किया शुभारंभ, सुरक्षा पर विशेष जोर


उत्तराखंड: उत्तराखंड में स्थित विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2026 अप्रैल माह से शुरू हो रही है। चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम और तकनीक से लैस बनाने के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

‘ग्रीन कार्ड’ प्रणाली का विधिवत उद्घाटन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार को हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित एआरटीओ कार्यालय में परिवहन एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने ‘ग्रीन कार्ड’ प्रणाली का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर मंत्री ने पोर्टल के माध्यम से प्रदेश का पहला ग्रीन कार्ड अप्रूव कर स्वयं वाहन चालक को सौंपा। उद्घाटन के दौरान कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने स्पष्ट किया कि सरकार का मुख्य लक्ष्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।चारधाम रूट पर चलने वाले सभी व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस की गहन जांच अनिवार्य होगी। आपातकालीन स्थिति में वाहन और उसके मालिक की सटीक जानकारी तत्काल उपलब्ध होगी। पूरी प्रक्रिया डिजिटल होने से भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी और व्यवस्था पारदर्शी बनेगी। परिवहन मंत्री ने बताया कि
बिना वैध ग्रीन कार्ड के किसी भी व्यावसायिक वाहन को यात्रा रूट पर चलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा।

जानें आवेदन प्रक्रिया

​वाहन स्वामियों की सुविधा के लिए आवेदन प्रक्रिया को सरल और ऑनलाइन रखा गया है। आधिकारिक वेबसाइट www.greencard.uk.gov.in पर जाकर आवेदन करें।