उत्तराखंड: चारधाम यात्रा: केदारनाथ- बदरीनाथ धाम में ऑनलाइन पूजा बुकिंग शुरू, श्रद्धालुओं में खासा उत्साह

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जल्द शुरू होने वाली है। पंजीकरण शुरू हो गये हैं। चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह बना हुआ है। इस बार भी चारधाम यात्रा पर श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के रिकॉर्ड बनने वाले है।

बीकेटीसी को प्राप्त हुई इतनी आय

इसके साथ ही बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में विशेष पूजा पाठ कराने के लिए भी श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सात दिन में दोनों धाम में 6,981 श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन पूजा बुकिंग कराई है। इसमें 4,735 श्रद्धालुओं ने बदरीनाथ धाम और 2,246 श्रद्धालुओं ने केदारनाथ धाम के लिए पूजा बुकिंग कराई है। बताया है कि इससे बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति( बीकेटीसी) को 1.20 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई है।

देखें वेबसाइट

देश-दुनिया के श्रद्धालु बीकेटीसी की वेबसाइट https://badrinath-kedarnath.gov.in पर विशेष पूजा के लिए बुकिंग कर सकते हैं।