उत्तराखंड: प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच पद्मश्री पुरस्कार से हुए सम्मानित

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार व जनपद के एकेश्वर विकासखंड स्थित मांसों गांव के मूल निवासी डॉ. यशवंत सिंह कठोच को सम्मानित किया गया है।

भारतीय संस्कृति, इतिहास एवं पुरातत्व के क्षेत्र में निरंतर कर रहें शोध

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया‌ है। इस पुरस्कार से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें सम्मानित किया। एक शिक्षक के रूप में उन्होंने 33 साल सेवाएं दीं है। इसके साथ ही इतिहास एवं पुरातत्व के क्षेत्र में लंबे समय से योगदान दे रहे हैं।