उत्तराखंड: चारधाम यात्रा की शीतकालीन यात्रा बना रही नये रिकॉर्ड, इतने श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा शीतकाल के लिए बंद है। वहीं चारधामों के कपाट बंद होने के बाद शुरू हुई शीतकालीन यात्रा में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

इतने श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले वर्ष से शुरू की गई इस पहल के तहत अब तक 34,140 श्रद्धालु चारधामों के शीतकालीन प्रवास स्थलों पर दर्शन के लिए पहुंच चुके हैं। इस बार कपाट बंद होने के बाद से अब तक 34,140 यात्री इन प्रवास स्थलों पर दर्शन कर चुके हैं। यह यात्रा वर्ष 2024-25 में शुरू की गयी थी और तब 73,381 यात्री शीतकालीन यात्रा पर उत्तराखंड आए थे। शीतकालीन यात्रा में अभी तक सबसे ज्यादा यात्री बाबा केदारनाथ के गद्दीस्थल ऊखीमठ पहुंचे हैं। चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन के विशेष कार्याधिकारी डॉ. प्रजापति नौटियाल ने बताया कि शीतकालीन यात्रा में सबसे ज्यादा श्रद्धालु केदारनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल ऊखीमठ पहुंचे हैं। अब तक यहां 20,338 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं।