April 1, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी बड़ी सौगात, जानिये क्या- क्या घोषणाएं की

 1,802 total views,  2 views today

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा सत्र में प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने सदन में अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होने कहा कि ऊर्जा विभाग के अंतर्गत विद्युत बिलों के फिक्स्ड चार्ज को तीन माह के लिए छूट दी जाएगी। इससे लगभग 2 लाख 24 हज़ार 604 लोग लाभांवित होंगे।

सेवायान कर में 6 महीने की छूट

मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवहन विभाग के अंतर्गत सेवायान कर में 6 महीने के लिए छूट दी जाएगी। जिसमें 7 हज़ार 580 लाख रुपए खर्च होंगे। पंजीकरण प्रमाण पत्र, फिटनेस, ड्राइविंग लाइसेंस आदि के नवीनीकरण पर विलंब शुल्क पर 6 महीने  लिए छूट प्रदान की जाएगी।

पर्यावरण मित्रों को 2000 रुपए की प्रोत्साहन राशि 5 महीने  तक देने की भी घोषणा की

मुख्यमंत्री ने शहरी विकास विभाग के अंतर्गत पर्यावरण मित्रों को 2000 रुपए की प्रोत्साहन राशि 5 महीने  तक देने की भी घोषणा की। इससे लगभग 8 हज़ार 300 पर्यावरण मित्र लाभांवित होंगे। इस पर लगभग 830 लाख रुपए खर्च होंगे।

आशाओं के लिए की यह घोषणा

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में आशा कार्यकत्रियों ने बहुत महत्वपूर्ण योगदान किया है। उन्होंने कहा कि आशा बहनों को पांच महीने  तक 2-2 हजार रुपए हर महीने  दिये जा रहे है। सरकार जल्द ही आशाओं को एक-एक टेबलेट भी देने जा रही है।

पीएम स्वनिधि में पंजीकृत सभी लाभार्थियों को 2-2 हज़ार की सहायता

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम स्वनिधि में पंजीकृत सभी लाभार्थियों को 5 महीने तक 2-2 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसमें लाभार्थियों की अनुमानित संख्या 25 हज़ार  है और  इसमें  25 करोड़ रुपए अनुमानित खर्च आयेगा।

विलम्ब शुल्क की राशि को शत प्रतिशत माफ किया जाएगा

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि पेयजल विभाग के अंतर्गत राज्य के समस्त जल और सीवर उपभोक्ताओं द्वारा 31 दिसंबर 2021 तक अवशेष देयों का एकमुश्त भुगतान करने की दशा में विलम्ब शुल्क की राशि को शत प्रतिशत माफ किया जाएगा।