उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नौकरशाही में किया बड़ा फेरबदल, जाने किसे मिला कौन सा विभाग

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी दूसरी पारी में नौकरशाही में फेरबदल शुरू कर दिया है। जिसमें 21 आइएएस और एक आइपीएस के विभागों को बदल दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यभार संभालते ही नौकरशाही में बड़े बदलाव के संकेत दिए थे। इसकी शुरुआत उन्होंने सचिवालय से की है। तबादला सूची में तकरीबन सभी वरिष्ठ अधिकारियों के पदभार बदले गए हैं।

देखे लिस्ट-

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को गृह विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही वे मुख्यमंत्री की अपर मुख्य सचिव भी होंगी।
मुख्य सचिव एसएस संधू को अतिरिक्त दायित्व मिला है। वे दिल्ली में मुख्य स्थानिक आयुक्त होंगे।
अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार को परिवहन निगम अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अपर मुख्य सचिव आनंद बर्धन कृषि उत्पादन आयुक्त बनाए गए हैं। उन्हें ग्राम्य विकास, शहरी विकास राजस्व विभाग की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
आर के सुधांशु को वन पर्यावरण का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है।
प्रमुख सचिव एल फैनई को समाज कल्याण का आयुक्त नियुक्त किया गया है।
आर मीनाक्षी सुंदरम मुख्यमंत्री के नए सचिव होंगे। मिनाक्षी सुंदरम के पास उर्जा विभाग की जिम्मेदारी भी रहेगी।
अभिनव कुमार अपर प्रमुख सचिव से विशेष प्रमुख सचिव बनाए गए हैं। वह सूचना, खेल और युवा कल्याण विभाग भी देखेंगे। अभिनव कुमार मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव भी होंगे।
शैलेश बगोली को सचिव कार्मिक सतर्कता और कृषि व उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
अरविंद ह्यांकी से सचिव कार्मिक और सतर्कता बदलकर परिवहन सचि नियुक्त किया गया है।
नीतेश कुमार झा से सचिव तकनीकी शिक्षा की जिम्मेदारी लेकर सचिव ग्रामीण निर्माण का दायित्व सौंपा गया है।
राधिका झा के वर्तमान के साथ-साथ सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य, शिक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सचिन कुर्वे को सचिव ग्राम्य विकास, खाद्य नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले सहित अन्य दायित्व सौंपा गया है।
रविनाथ रमन को सचिव विद्याल.यी शिक्षा और वीबीआरसी पुरुषोतम को सचिव पशुपालन, दुग्ध. मत्स्य, सहकारिता, महिला डेयरी की जिम्मेदारी दी गई है।
सौजन्या को वर्तमान के अलावा सचिव लघुस सूक्ष्म उद्योग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
डॉ पंकज कुमार पांडे को सचिव उद्योगिक विकास, खनन का दायित्व दिया गया है।
डॉ रंजीत कुमार सिन्हा से सचिव परिवहन पुनर्गठन लेकर सचिव आपदा प्रबंधन पुनर्वास, राज्या आपदा सहित अन्य जिम्मेदारी सौंपी गई है।
हरिश चंद्र सेमवार को वर्तमान के साथ सचिव आबकारी आयुक्त सचिव बनाया गया है।
चंद्रेश यादव को सचवि पुनर्गठन संस्कृति शिक्षा विभाग दिया गया है।
विजय कुमार यादव से सचिव वन पर्यावरण,जलवायु विभाग ले लिया गया है।
दीपेंद्र कुमार चौधी से सचिव प्रभारी खेल, उच्च शिक्षा, युवा कल्याण विभाग लेकर सचिव सैनिक कल्याण और राजस्व की जिम्मेदारी दी गई है।