उत्तराखंड: सीएम धामी ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति की प्रदान, जानिये

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री  धामी ने लोहाघाट विधानसभा के अन्तर्गत मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजनान्तर्गत विभिन्न 6 कार्यों हेतु  ₹376.25 लाख एवं टिहरी विधानसभा के अन्तर्गत विभिन्न 8 निर्माण कार्यों हेतु ₹372.06 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

टिहरी विधानसभा के मोटर मार्ग के नव निर्माण हेतु ₹3.30 लाख की स्वीकृति

केदारनाथ विधानसभा के अन्तर्गत विजयनगर तैला मोटर मार्ग के मरघट से बाराकोट से सिरोडगांव मला, सिल्ला तक अतिरिक्त मोटर मार्ग के निर्माण हेतु ₹46.61 लाख एवं टिहरी विधानसभा के मोटर मार्ग के नव निर्माण हेतु ₹3.30 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।
घनसाली विधानसभा के अन्तर्गत विभिन्न 3 निर्माण कार्यों हेतु ₹72.24 लाख, श्रीनगर विधानसभा में विभिन्न 2 निर्माण कार्यों हेतु ₹85.81 लाख एवं पिथौरागढ़ विधानसभा के अन्तर्गत विभिन्न 5 निर्माण कार्यों हेतु 255.31 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।

तुलानी-चण्डीका घाट लिंक रोड के निर्माण हेतु ₹13.71 लाख की वित्तीय स्वीकृति

उत्तरकाशी वन प्रभाग के गंगोत्री रेंज के अन्तर्गत लंका नामक स्थान पर हिम तेंदुआ संरक्षण केन्द्र की स्थापना हेतु ₹480.22 लाख एवं पिथौरागढ़ विधानसभा के अन्तर्गत ग्राम झूनी में तुलानी-चण्डीका घाट लिंक रोड के निर्माण हेतु ₹13.71 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।

असिस्टेंट प्रोफेसर के 3 पदों के सृजन हेतु स्वीकृति

राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद देहरादून की विकासनगर विधानसभा के अन्तर्गत विभिन्न 2 निर्माण कार्यों हेतु ₹97.24 लाख की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने राजकीय महाविद्यालय, वेदीखाल, पौड़ी गढ़वाल में रसायन विज्ञान, जन्तु विज्ञान एवं वनस्पति विज्ञान विषयों के संचालन हेतु असिस्टेंट प्रोफेसर के 3 पदों के सृजन हेतु स्वीकृति प्रदान की है।