उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते कल गुरुवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में नवचयनित परिवहन आरक्षियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
कहा – एक सरकारी नौकरी नहीं, बल्कि एक सामाजिक उत्तरदायित्व भी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 112 नवचयनित परिवहन आरक्षियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। साथ ही नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले नव चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह सफलता न केवल चयनित युवाओं के परिश्रम, अनुशासन और संकल्प का परिणाम है, बल्कि इसमें उनके परिवारजनों के सहयोग, त्याग और आशीर्वाद की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। कहा आपकी यह नौकरी मात्र एक सरकारी नौकरी नहीं, बल्कि एक सामाजिक उत्तरदायित्व भी है।
2 प्रचार वाहनों को किया रवाना
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा मार्ग पर सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 2 प्रचार वाहनों को भी रवाना किया।