उत्तराखंड: सीएम ने दिए सख्त निर्देश, फर्जी आधार-वोटर कार्ड बनाने वालों पर होगा यह सख्त ऐक्शन, नौकरी भी जाएगी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में गलत तरीके से अपात्र और संदिग्ध लोगों को आधार कार्ड, वोटर आईडी समेत बिजली- पानी के कनेक्शन दिए गए तो उन कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सीएम ने दिए यह निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा करने पर उस कर्मचारी को‌ नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। इस संबंध में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। जिसमे उन्होंने जरूरी निर्देश दिए कि राज्य सुरक्षा से जुड़े विषय पर किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जन शिकायतों का तत्काल समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। साथ ही जिलाधिकारी नियमित जन सुनवाई करें। यह सुनिश्चित किया जाए कि लोगों को अनावश्यक रूप से दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। ई-सेवाओं के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा कि अपात्र लोगों को इस तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले कर्मचारियों को निलंबित करने के बाद उन्हें बर्खास्त किया जाएगा। साथ ही बाहरी लोगों, संदिग्ध गतिविधियों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही मुख्यमंत्री ने दोनों मंडल आयुक्तों को निर्देश दिए कि वे स्वयं फील्ड में जाकर इन निर्देशों की प्रगति का भौतिक सत्यापन करें। साथ ही कहा कि आगामी समीक्षा बैठक से पूर्व सभी कार्यों की प्रगति रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए।