उत्तराखंड: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और आपदा प्रभावितों को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए वित्तीय स्वीकृति दी है।
दी इतनी स्वीकृति
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें सीएम ने लगभग 16 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी है। इस धनराशि का उपयोग सीवर लाइनों के निर्माण से लेकर आपदा पीड़ितों को किराया भत्ता देने तक विभिन्न जनहित कार्यों में किया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री ने अगस्त 2025 में यमुना नदी के जलस्तर में आए अवरोध के कारण स्यानाचट्टी (कुन्शाला ग्राम) में बनी झील से प्रभावित 19 होटल व भवन स्वामियों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 61.09 लाख रुपये की सहायता राशि मंजूर की है।
इसके साथ ही, टिहरी गढ़वाल के विभिन्न क्षेत्रों (धनोल्टी, प्रतापनगर, जाखणीधार आदि) में अतिवृष्टि और भूस्खलन के कारण बेघर हुए परिवारों के लिए भी संवेदनशीलता दिखाई गई है। किराए के मकानों में रह रहे इन परिवारों को अगले छह माह तक 4,000 रुपये प्रति माह की दर से कुल 19.28 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रत्येक जिले को अनटाइड फंड के रूप में कुल 13 करोड़ रुपये जारी करने की अनुमति दी है। राजधानी देहरादून में भी सीवरेज सिस्टम को सुधारने के लिए पित्थूवाला शाखा के अंतर्गत श्रद्धा एन्क्लेव, संधू एन्क्लेव और प्रियदर्शिनी एन्क्लेव में 2.43 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों को हरी झंडी दिखाई गई है।
उत्तराखंड: सीएम का बड़ा फैसला, विकास योजनाओं और आपदा राहत के लिए इतने करोड़ की मंजूरी