उत्तराखंड: UKSSSC ने जारी किया अनुदेशक भर्ती परीक्षा का परिणाम

उत्तराखंड: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय के अंतर्गत अनुदेशक संवर्ग के 370 पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।


देखें वेबसाइट


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उच्च न्यायालय द्वारा याचिकाएं खारिज किए जाने के बाद अब आयोग ने भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए ट्रेडवार औपबंधिक श्रेष्ठता सूची जारी कर दी है। आयोग ने ट्रेडवार सफल अभ्यर्थियों की सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर अपलोड कर दी है।



दस्तावेजों की जांच


दरअसल इस भर्ती परीक्षा का परिणाम हाईकोर्ट में लंबित याचिकाओं के कारण स्थगित रखा गया था। उच्च न्यायालय द्वारा 23 अप्रैल 2026 को मनोज सिंह बिष्ट बनाम उत्तराखंड राज्य व अन्य याचिकाओं को खारिज किए जाने के बाद अब चयन प्रक्रिया का रास्ता साफ हो गया है। सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच आयोग के कार्यालय में 05 मई, 2026 से 07 मई, 2026 तक होगी। यह केवल एक औपबंधिक सूची है। अंतिम चयन अभ्यर्थियों के अनुभव प्रमाण-पत्र, खेल/खिलाड़ी और NCC प्रमाणपत्रों के अंकों की गणना और अभिलेख सत्यापन के बाद ही सुनिश्चित होगा।