यहां कार पर पहाड़ से चट्टान गिर जाने से पति पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई । मौके पर पहुंची पुलिस व बचाव दल ने जेसीबी मंगाकर मलबा साफ किया और मृतकों के शव को बाहर को निकाला गया।
हादसा कर्णप्रयाग ग्वालदम मोटरमार्ग पर बगोली के निकटवर्ती शिव मंदिर के समीप हुआ
चमोली से दुखद ख़बर सामने आई है । आज रविवार को यहां पहाड़ी से चट्टान गिर जाने से एक दंपती की मौत हो गई। यह हादसा कर्णप्रयाग ग्वालदम मोटरमार्ग पर बगोली के निकटवर्ती शिव मंदिर के समीप हुआ है । मृतकों की पहचान बलबीर सिंह उम्र (45) और सावित्री (40) के रूप में हुई है । बताया जा रहा है कि दंपती किसी कार्य की वजह से देहरादून से गांव जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया। मृतक ग्राम मेटा थाना थराली के रहने वाले हैं । मृतक गांव में ही सस्ते गल्ले की दुकान चलाता था।
परिजनोंं को दी गई जानकारी
मौके पर पहुंची पुलिस व बचाव दल ने जेसीबी की मदद से मलबा साफ किया व शव को बाहर निकाला । घटना की जानकारी परिजनोंं को दे दी गई है । कर्णप्रयाग में मृतकों का पोस्टमार्टम किया जाएगा ।