उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में उमड़ रही भक्तों की भीड़, अब तक इतने श्रद्धालुओं ने किए चारों धामों के दर्शन, केदारनाथ धाम में बना रिकॉर्ड

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। 30 अप्रैल से यात्रा का आगाज हुआ। जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

चारों धामों में पंहुच रहा आस्था का सैलाब

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पंहुच रहें हैं। जिसमे केदारनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां धाम में प्रतिदिन 19 से 20 हजार श्रद्धालु दर्शन को पहुंच रहें हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक चारधाम यात्रा में अभी तक 10 लाख 91 हजार 406 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं।
🌼🌼अभी तक यमुनोत्री धाम में 20 मई मंगलवार को 10,395 श्रद्धालुओं ने मां यमुना के दर्शन किए। 30 अप्रैल से अभी तक मां यमुना के दर्शन 2 लाख 5 हजार 88 श्रद्धालु कर चुके हैं।
🌸🌸गंगोत्री धाम में 20 मई मंगलवार को 11,111 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। गंगोत्री में अभी तक 1 लाख 86 हजार 388 श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए हैं।
🌺🌺बदरीनाथ धाम में 20 मई मंगलवार को 20,227 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। अभी तक कुल 2 लाख 74 हजार 562 श्रद्धालु भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर चुके हैं।
🍀🍀वहीं 20 मई मंगलवार को बाबा केदार के धाम में 24,615 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए है। जिसमें 15,533 पुरुष, 8744 महिलाएं और 388 बच्चे है। 2 मई से अभी तक 4 लाख 29 हजार 868 श्रद्धालु केदारनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं।