उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में उमड़ रही भक्तों की भीड़, अब तक इतने श्रद्धालुओं ने किए चारों धामों के दर्शन, केदारनाथ धाम में हर दिन बन रहें नये कीर्तिमान

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। 30 अप्रैल से यात्रा का आगाज हुआ। जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

चारों धामों में पंहुच रहा आस्था का सैलाब

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पंहुच रहें हैं। जिसमे केदारनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पर्यटन विभाग के रिपोर्ट के अनुसार 24 जून तक चारधाम यात्रा में 35 लाख तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। जबकि यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 46 लाख पार हो चुका है।
🌼🌼अभी तक 5.38 लाख श्रद्धालु मां यमुनोत्री धाम के दर्शन कर चुके हैं।
🌸🌸अभी तक 5.47 लाख श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन को पहुंच चुके हैं।

🌺🌺 अभी तक 9.83 लाख श्रद्धाल बदरीनाथ धाम की यात्रा कर चुके हैं।
🌻🌻अभी तक 1.61 लाख श्रद्धालु हेमकुंड साहिब के दर्शन कर चुके हैं।

केदारनाथ धाम में उमड़ रहा श्रद्धालुओं का सैलाब

🍀🍀2 मई से शुरू हुई केदारनाथ धाम की यात्रा में सबसे ज्यादा भक्त पहुंचे हैं। अभी तक 12.41 लाख श्रद्धालु बाबा केदार का आशीर्वाद ले चुके हैं।